लखनऊ: शुक्रवार को लखनऊ के गोसाईंगंज में भटवारा गांव के पास इंदिरा नहर में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए थे। मछुआरों ने नहर में मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका, तो उसमे संदूक फंस गया, बाहर निकलने पर पता चला संदूक में ताला लगा था। मछुआरों ने ताला तोड़ा तो भीतर महिला की लाश देखकर होश उड़ गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस का कहना है कि कहीं और महिला की हत्या करने के बाद उसका शव बक्से में बंद करके यहां फेंका गया है। शव काफी खराब स्थिति में है, ऐसा लग रहा है हत्या कई दिन पहले की गई है।
पुलिस आसपास के जनपदों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। महिला की मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बंद बक्से में महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा गया। महिला की उम्र क़रीब 40 वर्ष बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी विधानसभा और विधान परिषद में हुई भर्ती मामले की सीबीआई जांच पर लगाई रोक
पुलिस के मुताबिक शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसी के साथ ही पुलिस ने महिला की फोटो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उधर, ग्रामीणों ने भी महिला की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है।