बेनीगंज/हरदोई: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गोवर्धनपुर मजरा लालपुर निवासी पीड़ित महिला ने कोतवाली पर 16 अक्टूबर को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का आरोप है 16 अक्टूबर सुबह करीब 9:00 बजे अपने खेत में धान की फसल काट रही थी।
इस दौरान गांव के ही तुलसी पुत्र शहजादे, रतीराम पुत्र छेदा, छोटे पुत्र महरु खेत पर आए, और मेरा हाथ पकड़ कर अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। और गला दबाकर सभी लोंग लात घूसो से मारने पीटने लगे, शोर मचाने पर उपरोक्त लोंग जान माल की धमकी देते हुए भाग गए।
मारपीट के दौरान शरीर में चोटे भी आई हैं। उपरोक्त वारदात से पीड़ित महिला काफी हताश है। पीड़ित महिला को एक सप्ताह प्रार्थना पत्र दिए हो चुका है। लेकिन अभी तक जांच पड़ताल करने मौके पर पुलिस नहीं पहुंची है। उपरोक्त मामले पर पुलिस महकमें की कार्य शैली पर सवाल उठना लाजिमी है। फिलहाल यह मामला उप निरीक्षक फहीम खां के संज्ञान में है।
Report : sayeed ahmad
