लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जारी रैंकिंग के अनुसार, राज्य के 10 जिलाधिकारी प्रशासनिक उत्कृष्टता और जनसेवा में समर्पण के लिए टॉप पर रहे हैं। यह रैंकिंग जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व सुधार और समग्र विकास कार्यों के आधार पर तैयार की गई है।
ये हैं टॉप 10 जिलाधिकारी और उनके जिले:
- महराजगंज – IAS संतोष कुमार शर्मा
- जालौन – IAS राजेश कुमार पांडेय
- लखीमपुर खीरी – IAS दुर्गा शक्ति नागपाल
- बरेली – IAS अविनाश सिंह
- शाहजहांपुर – IAS धर्मेंद्र प्रताप सिंह
- श्रावस्ती – IAS अजय कुमार द्विवेदी
- कुशीनगर – IAS महेंद्र सिंह तंवर
- ललितपुर – IAS अक्षय त्रिपाठी
- हरदोई – IAS अनुनय झा
- मुजफ्फरनगर – IAS उमेश मिश्रा
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इन अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की गई है, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन सकते हैं।