Hardoi news : सल्लिया – पिहानी मार्ग पर वाजिद नगर में एक सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें पति- पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान बउसरा सुरसा ब्लाक निवासी माधुरी 41 वर्ष और उनके पति हरिशंकर 45 वर्ष के रूप में हुई है यह दोनों कुम्होरा शंकरपुर चौराहा मोहम्मदी से किसी काम से गए थे और वापस लौटते रहे थे। तभी वाजिद नगर के पास यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सल्लिया- पिहानी मार्ग से वाजिदनगर,महेलिया और जरौना जैसे गांवों में सड़क किनारे अतिक्रमण, दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन गया है। प्रशासन से इस समस्या की ओर ध्यान देने की मांग की गई है। पुलिस ने लोगों से रात के समय वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने और हेलमेट जैसे सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है।
