100 News UP

News And Media Portal (खबरें वही जो हैं सही)

  • Breaking News
  • Entertainment
  • Uttar Pradesh
  • Sport
Search
  • Advertise with us
  • Any Complaint
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2023 100 News UP. Kamla Production's Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Reading: देव दीपावली: काशी में 12 लाख दीपों से जगमग होंगे घाट, 70 देशों के राजदूत भी देखेंगे अलौकिक नजारा
Share
Sign In
Notification Show More

100 News UP

News And Media Portal (खबरें वही जो हैं सही)

  • होम
  • गेम्स
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट
  • वीडियो
  • वेब स्टोरी
  • बॉलीवुड
  • क्रिकेट
  • क्राइम
  • करियर
  • जॉब
  • कुंडली
  • पंचांग
Search
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • Uttar Pradesh
    • Hardoi
    • Barelli
    • Lucknow
    • Sitapur
    • Gazipur
    • Kanpur
    • Muzaffarnagar
    • Varanasi
    • Amroha
  • Delhi
  • Uttrakhand
    • Haridwar
  • Entertainment
    • Bollywood
  • Sport
    • Cricket
  • Accident
  • वीडियो
  • Careers
  • Crime
  • Latest Update
  • Madhya Pradesh
    • Chitrakoot
  • Videos
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise with us
  • Any Complaint
  • Privacy Policy
  • About us
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2023 100 News UP. Kamla Production's Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Home » Blog » देव दीपावली: काशी में 12 लाख दीपों से जगमग होंगे घाट, 70 देशों के राजदूत भी देखेंगे अलौकिक नजारा
Breaking NewsUttar PradeshVaranasi

देव दीपावली: काशी में 12 लाख दीपों से जगमग होंगे घाट, 70 देशों के राजदूत भी देखेंगे अलौकिक नजारा

100 News Desk
Last updated: November 27, 2023 7:33 am
100 News Desk Breaking News 9 Min Read
Share
9 Min Read
SHARE

काशी: देव दीपावली के शुभ अवसर पर काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब दीपों की माला पहने हुए मां गंगा का श्रृंगार होता है, तो अद्भुत छठा होती है। ऐसा लगता है कि आसमां से तारे जमीन पर उतर आए हैं। इस अलौकिक दृश्य को देखने बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी मेहमान आते हैं।

Contents
12 लाख दीपों से रोशन होंगे घाटCM के नेतृत्व में मेहमान देखेंगे देव दीपावलीगंगा पार भी रोशन होंगे दीपकविश्वनाथ मंदिर को 11 टन फूलों से सजाया गयासुरक्षा के किये गए पुख़्ता इंतज़ामNDRF की 8 टीम विभिन्न घाटों पर रहेंगी मुस्तैद70 देशों के राजदूत काशी आएंगेभारतीय परंपरानुसार एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागतमहाआरती में दिखेगी राम भक्ति और राष्ट्रवाद की झलकदेव दीपावली का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्वशिव पुराण में देव दीपावली का वर्णनआज काशी के सभी घाटों पर जगमगाएंगे दीप

12 लाख दीपों से रोशन होंगे घाट

ये भव्य नजारा आज 27 नवंबर को दिखेगा, जब खुद भगवान देव दीपावली मनाने स्वर्ग से काशी के घाटों पर उतरेंगे। योगी सरकार देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करेगी। इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने होंगे। साफ़-सफाई करके तिरंगा स्पायरल लाइटिंग से शहर व घाटों को सजाया गया हैं।

शिव पुराण में देव दीपावली का वर्णन
12 लाख दीपों से रोशन होंगे घाट

CM के नेतृत्व में मेहमान देखेंगे देव दीपावली

आज देव दीपावली पर 8 से 10 लाख पर्यटकों के काशी आने की संभावना है। 70 देशों के राजदूत और 150 विदेशी डेलिगेट्स यहां आयोजन में शामिल होंगे, यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मेहमान देव दीपावली देखेंगे। यहां घाटों के साथ ही शहर की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किये गए हैं।

गंगा पार भी रोशन होंगे दीपक

उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों की श्रृंखला पर इस साल योगी सरकार की ओर से 12 लाख और जन सहभागिता से मिलकर कुल लगभग 21 लाख से अधिक दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाए जाएंग। गंगा पार रेत पर भी दीपक रोशन होंगे। काशी के घाटों की इस अद्भुत दृश्य को देखने देश-विदेश से पर्यटक काशी आते हैं। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद हुई है। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजड़ा, बोट और क्रूज लगभग पहले से बुक व फुल हो गए हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा
काशी विश्वनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा

विश्वनाथ मंदिर को 11 टन फूलों से सजाया गया

योगी सरकार चेत सिंह घाट पर लेजर शो कराएगी। काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी लेजर शो के माध्यम से जीवंत होती दिखेगी। पर्यटक गंगा पार रेत पर महादेव शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद ले सकेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त द्वारा 11 टन फूलों से सजाया जा रहा है।

सुरक्षा के किये गए पुख़्ता इंतज़ाम

गंगा द्वार पर लेज़र शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधरित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेज़र शो के माध्यम से दिखाई जाएगी। देव दीपावली विश्व विख्यात हो चुकी है, इसे देखने विश्व भर के पर्यटक आते हैं। रंगोली, फसाड लाइट व झालरों से सजावट किया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम रहेगा। ड्रोन उड़ान पर पूरी तरह ऱोक लगा दी गई है, जिले की सीमा पर भी चौकसी बरती जाएगी। घाटों पर वाच टावर से निगरानी रखी जाएगी।

NDRF की 8 टीम विभिन्न घाटों पर रहेंगी मुस्तैद

NDRF की 8 टीम विभिन्न घाटों पर रहेंगी मुस्तैद

पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए अस्पतालों में बेड रिज़र्व कर चिकित्सकों की टीम को अलर्ट रखा गया है। गंगा में फ्लोटिंग डिवाइडर बनाए जाएंगे। नाविकों को निर्धारित पर्यटकों को बैठाने व लाइफ जैकेट पहनने की हिदायत दी गई है।एनडीआरएफ की 8 टीमों को विभिन्न घाटों पर बचाव उपकरणों, मेडिकल टीम वाटर एंबुलेंस के साथ मुस्तैद रहेंगी। विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क उपचार व्यवस्था रहेगी। जल पुलिस के जवान गंगा में तैनात रहेंगे।

70 देशों के राजदूत काशी आएंगे

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के अनुमान से ट्रैफिक डायवर्जन व पार्किंग सुनिश्चित कर दिया गया है। विश्वविख्यात देव दीपावली पर साक्षी बनने के लिए 70 देशों के राजदूत काशी आएंगे। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स और परिजन भी देव दीपावली का दिव्य नजारा देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनका स्वागत करेंगे। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी मेहमान देव दीपावली के अविस्मरणीय पलों के साक्षी बनेंगे।

भारतीय परंपरानुसार एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत

मेहमान दोपहर बाद एयरपोर्ट से नमो घाट आएंगे। यहां से क्रूज़ पर सवार होकर देव दीपावली के भव्य नज़ारे को कैद करेंगे। भारतीय परंपरानुसार एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत होगा। वहीं एयरपोर्ट समेत विभिन्न स्थानों पर लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। स्वागत के लिए रास्तों और चौराहों को सजाया जा रहा है। विदेशी मेहमान लेज़र और क्रैकर शो का भी लुफ्त उठाएंगे। क्रूज़ पर मेहमान बनारसी खानपान और कुल्हड़ वाली चाय की भी चुस्की लेंगे।

शिव पुराण में देव दीपावली का वर्णन
महाआरती में दिखेगी राम भक्ति और राष्ट्रवाद की झलक

महाआरती में दिखेगी राम भक्ति और राष्ट्रवाद की झलक

आध्यात्मिकता के साथ राष्ट्रवाद और राम भक्ति की भी झलक देव दीपावली में दिखेगी। दशाश्वमेध घाट की आरती रामलला को समर्पित होगी. यहां रामलला और राम मंदिर की झलक मिलेगी। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा अमर जवान ज्योति की अनुकृति इस वर्ष भी बनाई गई है। भारत के अमर वीर योद्धाओं को ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’ से सम्मानित भी किया जाता है। 21 अर्चक और 51 देव कन्याएं रिद्धि सिद्धि के रूप में दशाश्वमेध घाट पर महाआरती करेंगी, जो नारी शक्ति का भी संदेश देंगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा
बाबा विश्वनाथ का दरबार होगा जगमग 

देव दीपावली का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व

घाटों पर छत्रपति शिवजी महाराज के चित्रों के जरिए संदेश देंगी तो वहीं गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश उत्सव पर उनसे चित्रों का प्रदर्शन दिखेगा। दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर देवताओं की दीपावली होती है। ऐसी मान्यता है कि इस पर्व को मनाने के लिए देवता स्वर्ग से काशी के पावन गंगा घाटों पर अदृश्य रूप में अवतरित होते हैं और महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं के मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। ये पर्व काशी की प्राचीन संस्कृति का खास अंग है।

शिव पुराण में देव दीपावली का वर्णन

देव दीपावली का वर्णन शिव पुराण में मिलता है कि जब कार्तिक मास में त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने देवताओं पर अत्याचार शुरू किया और उनको मारने लगा तब भगवान शिव ने इस क्रूर राक्षस का वध इसी दिन किया था और देवताओं ने दीपावली मनाई थी। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि काशी नरेश ने अपने शहीद सैनिकों के लिए घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन की प्रथा शुरू की थी।

 

आज काशी के सभी घाटों पर जगमगाएंगे दीप
आज काशी के सभी घाटों पर जगमगाएंगे दीप 

आज काशी के सभी घाटों पर जगमगाएंगे दीप

घाटों पर गंगा की महाआरती में लोग मानों आस्था के समुंद्र में गोते लगाते हैं। पंचगंगा घाट से शुरू हुई देव दीपावली का दीप आज काशी के सभी घाटों पर जगमगाने लगी है। कार्तिक मास के इस दिन दीप दान करने से पूर्वजों को तो मुक्ति मिलती है और साथ में ही दीपदान करने वाले श्रद्धालु को भी मोक्ष का मार्ग मिलता है। कार्तिक मास को भगवान विष्णु की आराधना का माना जाता है, लेकिन भगवान शिव को विष्णु और मां गंगा अति प्रिय हैं। काशी शिव की नगरी कहलाती है, इसलिए इस महाआरती के दिन लाखों श्रद्धालु इस अलौकिक पल का हिस्सा बनना चाहते हैं।

TAGGED:Breaking newsDev DiwaliUttar PradeshVaranasiVaranasi Breaking News
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link
By 100 News Desk
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Previous Article Hardoi: थाने में खड़े 26 दो पहिया व चारपहिया लावारिस वाहनों की हुई नीलामी
Next Article Cabbage tapeworm: क्या पत्तागोभी खाने से दिमाग में घुस जाते हैं कीड़े? आइए जानें इस बारे में डॉक्टर्स का क्या कहना है…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट समाचार

हाथरस में रोडवेज बस में सवार ट्रैफिक सिपाही से किराया मांगना कंडक्टर को पड़ा महंगा, नाराज सिपाही ने बस रोककर कर दिया चालान
Hathras
Hardoi News: आम के पेड़ में लटकता मिला ट्रक ड्राइवर का शव
Hardoi
Kanpur News: जाजमऊ में शॉर्ट-सर्किट से टेनरी में लगी आग कानपुर
Kanpur News: न्यू अवतार मोटर्स में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक CNG कारें जलकर खाक
Kanpur
Bareilly News: बेरहम पति ने पत्नी को उल्टा लटकाया छत से, चीखें सुनकर बचाई गई महिला की जान
Barelli
100 News UP100 News UP
Follow US
© 2025 100 News UP. Kamla Production's Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
  • INTERESTS
  • Privacy Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Terms and Conditions
  • Any Complaint
  • Contact
100 News up 100 News up
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up