UP Monsoon Live Updates: यूपी में औसत से 15mm ज्यादा बरसात, आज 24 जिलों में बारिश की चेतावनी

100 News Desk
6 Min Read

UP Monsoon Live Updates: यूपी में मानसून जोरदार बरस रहा है। 13 दिनों में 150 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है, जोकि औसत से 15 mm ज्यादा है। लखनऊ-वाराणसी समेत यूपी के 8 शहरों में शनिवार देर रात से बारिश हो रही है। वाराणसी में सड़कों पर पानी भर गया है। आज 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। बिजली गिरने की संभावना है। 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है।

शनिवार की बात करें तो गोरखपुर में सबसे ज्यादा 83 मिलीमीटर बारिश हुई। बांदा प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां का पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस चला गया। सबसे कम तापमान बस्ती का 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं लखनऊ में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। शनिवार शाम से लगातार करीब 10 घंटे से बारिश का दौर रविवार सुबह भी जारी है। बरसात मध्यम के साथ तेज गति से रह-रहकर हो रही। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

1 year agoJuly 7, 2024 10:18 am

लखनऊ में बीते 24 घंटे में 79 फीसदी अधिक बारिश

लखनऊ में बीते 24 घंटे में 10.2 मिलीमीटर बारिश का औसत रहा। यह सामान्य बारिश से 79% अधिक है। इस दौरान सामान्य तौर पर लखनऊ में बारिश का औसत 5.7 मिली मीटर है। वहीं, हनुमान सेतु क्षेत्र में सबसे अधिक 22.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि एयरपोर्ट क्षेत्र में 4.3 मिलीमीटर बारिश हुई। 1 जून से अभी तक 63.2 मिली मीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बरसात का औसत 116.2 मिलीमीटर है। यह सामान्य बरसात से 46 फीसदी कम है।

1 year agoJuly 7, 2024 10:19 am

लखनऊ में बढेगा तापमान, 10 जुलाई तक बरसात

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार के बाद लखनऊ में बारिश में थोड़ी कमी आने के आसार बन रहे। रविवार के मुकाबले आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़त की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। हालांकि, अभी बारिश का दौर बना रहेगा। 10 जुलाई तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा।

1 year agoJuly 7, 2024 10:20 am

लखनऊ में आशियाना, जानकीपुरम, गोमती नगर समेत 100 छोटे-बड़े इलाकों में बारिश के जलभराव से परेशानी

शनिवार पूरी रात हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। नगर निगम के सभी जल निकासी के दावों की पोल खुल गई। आशियाना निवासी तमन्ना निगम ने बताया कि सड़कों का पानी कई जगह घर के अंदर भी आ गया था। उन्होंने बताया कि घुटने तक पानी भर गया था। पानी निकलने में करीब तीन घंटे लग गए। इसके अलावा हजरतगंज, नरही, सिविल अस्पताल समेत कई इलाकों में पानी की समस्या रही।

1 year agoJuly 7, 2024 10:24 am

लखनऊ में यहां हुआ जलभराव

रामनगर, लेबर कॉलोनी, नंदाखेड़ा, अंबा पैलेस, राजाजीपुरम, छुइयापुरवा, जानकीपुरम, महानगर फातिमा हॉस्पिटल के पीछे, शिव लोक कॉलोनी-खदरा, जीवन प्लाजा, विजय खंड, विपुल खंड, विभूति खंड, जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास, पवनपुरी पुलिया ओमनगर, हरनापुर चौराहा, पकरी पुल, मायाखेड़ा, अल्मास सिटी, कांशीराम कॉलोनी, जलालपुर तालाब, कंचना बिहारी मार्ग, बहादुरपुर, मायापुरी कॉलोनी, कमला मार्केट, केशव विहार, कन्हैयानगर।

1 year agoJuly 7, 2024 10:25 am

बारिश खेती के लिए के लिए फायदेमंद

बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद होगी। सब्जियों की खेती करने वाले किसान को अब अगले कुछ दिन तक पानी नहीं चलाना पड़ेगा। उसके अलावा आगे की खेती के लिए जुताई भी सरल हो जाएगी। कृषि मामलों के जानकार मुकेश सिंह ने बताया कि इससे न सिर्फ खेती को फायदा होगा बल्कि आम और जामुन जैसे फलों के लिए बारिश काफी ज्यादा फायदेमंद होगी। लखनऊ और आस- पास के इलाकों में दशहरी और अन्य आम के बागबानों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

1 year agoJuly 7, 2024 10:26 am

बारिश खेती के लिए के लिए फायदेमंद

बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद होगी। सब्जियों की खेती करने वाले किसान को अब अगले कुछ दिन तक पानी नहीं चलाना पड़ेगा। उसके अलावा आगे की खेती के लिए जुताई भी सरल हो जाएगी। कृषि मामलों के जानकार मुकेश सिंह ने बताया कि इससे न सिर्फ खेती को फायदा होगा बल्कि आम और जामुन जैसे फलों के लिए बारिश काफी ज्यादा फायदेमंद होगी। लखनऊ और आस- पास के इलाकों में दशहरी और अन्य आम के बागबानों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

1 year agoJuly 7, 2024 10:27 am

1 जून से अब तक 155.2mm बारिश

24 घंटे में यूपी में 18.3 मिलीमीटर बारिश हुई। 1 जून से अब तक 155.2mm बारिश हुई, जबकि औसत 134.5mm का था।

1 year agoJuly 7, 2024 10:28 am

आगे कैसा रहेगा मौसम

आने वाले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। तापमान में और गिरावट आ सकती है। नेपाल से सटे जिलों में ज्यादा बारिश होगी। गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment