UP News: झांसी में 8 घंटे में 42 मिमी बारिश, दो दिन और हो सकती है बरसात, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

100 News Desk
2 Min Read

UP News: झांसी में आज यानी शनिवार सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। तड़के करीब 3 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक रुककर लगातार जारी है। पिछले 8 घंटे में 42 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से अलगे दो दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज का तापमान भी 34 डिग्री के आसपास रह सकता है।

झांसी में पिछले सप्ताह बारिश होने से तापमान में तेजी से गिरावट आई थी। 30 जून को अधिकतम तापमान 30.1°C पहुंच गया था। इसके बाद उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया और तापमान भी बढ़ने लगा। 3 जुलाई को अधिकतम तापमान 36.1°C पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.7°C पहुंच गया। जोकि सामान्य से 1.8°C कम है। आज सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। आज अधिकतम तापमान 34°C के आसपास रह सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि झांसी में आज मानसूनी बारिश हो रही है। तड़के 3 बजे से सुबह 8:30 बजे तक 38 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि 11 बजे तक लगभग 42 एमएम बारिश हो चुकी है। आगे 8 जुलाई तक बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी।

- Advertisement -
Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment