उन्नाव: CM योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव के डोंडिया खेड़ा में राजा राव राम बक्स सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम योगी ने आज उन्नाव में 804 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। डोंडिया खेड़ा में सभा को संबोधित करने से पहले सीएम ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद सीधे उनका काफिला जनसभा स्थल के लिए रवाना हुआ।
मंच में पहुंचते ही सीएम का भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने संबोधन शुरू किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा ” कोराना काल में जब प्रधानमंत्री देश को लीड कर रहे थे, तब कुछ लोग उसका दुष्प्रचार कर रहे थे। उस समय देश में कैसे साजिशें रची गईं, इसे जानने के लिए आप लोगों को एक बार फिल्म वैक्सीन वॉर देखनी चाहिये। साथ ही ऐसे लोगों को जनता को समझना चाहिए। “
सीएम ने सम्बोधन में कहा, “उन्नाव राजा राव राम बक्स सिंह की धरती है। अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने जंग लड़ी। अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञापित करने का और बैसवारा क्षेत्र में आजादी की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत माता के महान सपूत राजा रावरामबक्स सिंह की एक भव्य और दिव्य प्रतिमा का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं सभी समिति के पदाधिकारी का धन्यवाद अदा करता हूं। पूरे प्रदेश वासियों की तरफ से मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
फिल्म वैक्सीन वॉर को देखने के लिए उन्नाव वालों को किया प्रेरित
सीएम ने कोरोना त्रासदी को लेकर भारत की तरफ से की गई मदद की उपलब्धियों को लेकर रिलीज हुई फिल्म वैक्सीन वॉर को देखने के लिए उन्नाव वालों को प्रेरित किया है। कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जब कोरोना के समय देश को लीड कर रहे थे तब कुछ लोग उसका दुष्प्रचार कर रहे थे, ऐसे लोग अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए थे। जनता को ऐसे लोगों को समझना चाहिए। दुनिया के सामने उन्हें एक्सपोज करना चाहिये। भारत में कोरोना में निःशुल्क वैक्सीन डोज लगाई गई। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया गया।
75 वर्षों में भारत ने पहली बार एशियन गेम में 100 से ज्यादा मेडल जीते
सीएम योगी ने आगे कहा ,” 75 वर्षों में भारत ने पहली बार एशियन गेम में भारत ने 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। G-20 सम्मेलन की उपलब्धियां मिली हैं। भारत गर्व के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत के खिलाफ दम्भ भरने वाला पाकिस्तान आज दो रोटी के लिए तरस रहा है। एक किलो गेहूं के लिए मारामारी होती है। यह पाकिस्तान की त्रासदी है। “