कहानी, कविता एवं निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ 28 सितम्बर तक आमंत्रितः-आर0पी0 सिंह

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई: निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान आर0पी0 सिंह ने अवगत करया है कि युवा रचनाकारों जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष है को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ 28 सितम्बर 2024 तक आमंत्रित हैं।

    उन्होने कहा है कि कहानी/कविता/निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। निबन्ध श्पर्यावरण और हमारा दायित्वश् विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का (एक ओर टंकित) होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/कविता/निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकार की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर, 2024 है। प्रविष्टियाँ निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6- महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-226001 के पते पर भेजी जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिए है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रु. 7,000=00, द्वितीय पुरस्कार रु. 5,000=00, तृतीय पुरस्कार रु. 4,000=00, सांत्वना पुरस्कार (संख्या-दो) रु. 2,000=00 के दिये जायेगें।

    - Advertisement -
    Share This Article
    Follow:
    NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
    Leave a Comment