शाहाबाद/हरदोई । जिले की मुख्य विकास अधिकारी अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंची यहां पर उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त कार्यालय की व्यवस्था तथा अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया जाते-जाते मुख्य विकास अधिकारी बीडीओ की पीठ थपथपा गई।
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरु रानी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाहाबाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंची यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह प्रतीक्षालय प्रमुख कक्ष, ब्लॉक सभागार का अवलोकन किया। इन तीनों नवनिर्मित भवनों को देखकर उन्होंने तारीफ की। तत्पश्चात उन्होंने कार्यालय सहायक विकास अधिकारी पंचायत, मनरेगा सेल एवं बी रूम, अवर अभियंता पटल, एपीओ मनरेगा पटल, मनरेगा सेल कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष, लीगल हेल्प डेस्क, आवास पटल कक्ष, एनआरएलएम कक्ष, आंकिक पटल कक्ष आदि का निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्टोर रूम को खुलवाकर उसका अवलोकन किया और स्टोर रूम में राखी जाने वाली चीजों की जानकारी भी ली तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी कार्यालय में बैठकर उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि, मनरेगा सेल एवं अन्य अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी मनवीर सिंह से पूछताछ की। अभिलेख और कार्यालय में रखरखाव की जांच से मुख्य विकास अधिकारी संतुष्ट नजर आईं।
उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय भवन में बरसात के दौरान आ रही सीलन देख कर खंड विकास अधिकारी को सीलन समाप्त करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय भवन, ब्लॉक सभागार, स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह प्रतीक्षालय का विधि विधान से पूजन अर्चन करके लोकार्पण किया। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायत मगियावां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिलहरी का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गई।
रिपोर्ट- राम प्रकाश राठौर