भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। बांद्रा की फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को उनके तलाक पर फैसला सुना दिया है। इस दौरान चहल और धनश्री दोनों ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए थे। युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी।
28 साल की धनश्री अपने फ्यूजन डांस परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं। वो कई म्यूजिक वीडियो और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो कर चुकी है। वहीं शादी के डेढ़ साल बाद ही कपल के बीच दरार आने शुरू हो गई थी। खबरों की मानें तो चहल-धनश्री जून 2022 से ही अलग-अलग रह रहे थे। 5 फरवरी को उन्होंने मुंबई की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी।