कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चल रहे मैच में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने KKR के खिलाफ रचा इतिहास! पराग ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर स्टेडियम में तूफान ला दिया।
मोईन अली के ओवर में 5 छक्के और वरुण चक्रवर्ती की एक गेंद पर लगाया छठा छक्का। 92 रनों की विस्फोटक पारी में 8 छक्के और 6 चौके जड़ दिए। इस करिश्माई प्रदर्शन ने दर्शकों को युवराज सिंह की याद दिला दी, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में लगाए थे लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के।