Bahraich News: यूपी के बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र खेत में धान की रोपाई देखने के लिए गए दो दोस्तो की गड्डे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ 10 वर्ष का अखंड प्रताप सिंह और 9 वर्ष का मृत्युंजय सिंह दोनों दोस्त थे। दोनों सुबह बेलहा बेहरौली तटबंध के किनारे स्थित धान के खेत व रोपाई देखने निकले थे। इस दौरान रस्ते में खेत से पहले पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में दोनों डूब गए।
काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान बेलहा- बेहरौली तटबंध के किनारे एक पेड़ पर एक बच्चे का कपड़ा पर टंगा दिखा। तो अनहोनी की आशंका में परिजनों ने निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में दोनों दोस्तों की खोजबीन शुरू की। आधे घंटे की खोजबीन के बाद दोनों के शवों को गड्डे से बरामद किया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।