कन्नौज: कन्नौज से एक गालीबाज दरोगा का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह थाने में फरियादी महिलाओं को धमकाते हुए गालियां देता है और आतंकी तक कह डाला। वीडियो में दरोगा कह रहा है कि तुम लोगों की गुंडई 2 मिनट में निकाल दूंगा। दरोगा का नाम मोइन उल्ला खान है। वह ठठिया थाने में तैनात है।
रविवार यानी 15 अक्टूबर को एक गांव की तीन महिलाएं फरियाद लेकर ठठिया थाने पहुंचीं। पहले दरोगा महिलाओं से ठीक तरीके से बात कर रहा था। उनकी बातें भी सुन रहा था। मगर अचानक दरोगा भड़क गया। फिर महिलाओं को गालियां दीं। इस दौरान किसी ने दरोगा का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर
खबर का एसपी अमित कुमार आनंद ने संज्ञान लिया और दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया। वहीं इस मामले की जांच तिर्वा सीओ को सौंपी गई है।