नई दिल्ली (UP Police Constable Result 2024). 30 लाख से ज्यादा युवा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड को अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 जारी करने का निर्देश दिया है।
माना जा रहा है कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के इस आदेश की वजह से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को दिवाली 2024 से पहले घोषित कर दिया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स चेक कर सकते हैं।
How To Check UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कैसे चेक करें?
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं। बता दें कि यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 लिंक परिणाम जारी होने के बाद ही एक्टिव किया जाएगा। अगर यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट लिंक में नाम दिख जाए तो आप सफल हैं। अगर वहां से नाम मिसिंग है तो आप फेल माने जाएंगे।
1- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
2- होमपेज पर UPPBPB UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.
3- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करें.
4- यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट का पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
5- यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम लिखें.