गाजियाबाद : एक पुलिस द्वारा ख़ुदकुशी का मामला सामने आया है। पुलिस वाले का नाम पम्मी है। मौत को गले लगाने से पहले एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उसकी गर्लफ्रेड उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे वह परेशान हो गया था। इसलिए वह उसके ब्लैकमेल से छुटकारा पाने के लिए अपने को ख़त्म कर रहा है। सिपाही पम्मी पुत्र प्रवीण कुमार और सिपाही ध्यान सिंह मौतला की ड्यूटी गाजियाबाद के नगर पालिका परिषद परिसर स्थित गोदाम में ईवीएम मशीनों के देख रेख के लिए लगाई गई थी।
पम्मी औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर का रहने वाला था। और वह शादीशुदा था। रात्रि करीब 8 बजे सिपाही पम्मी ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। फायरिंग के बाद पम्मी पुत्र प्रवीण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहा पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही पम्मी द्वारा मरने से पहले जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा और सुना जा सकता हैं कि वह कहा रहा है कि ‘दो साल से गांव की ही एक महिला के रिलेशन था। वह और उसके साथ दो अन्य लोग ब्लैकमेल कर रही थी।
UP : गाजियाबाद में EVM सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी।
मरने से पहले Video में कहा- 'दो साल से एक महिला से रिलेशन थे। वो ब्लैकमेल कर रही थी। 6 लाख रुपए अब तक ले चुकी। FIR की धमकी देती थी। मेरे सामने सिर्फ मौत का रास्ता बचा है' pic.twitter.com/JRuc5r8hcC
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 17, 2024
यह भी पढ़े: गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे, 2 यात्रियों की मौत, कई घायल
उसने वीडियो में कहा, ब्लैकमेल कर उससे 6 लाख रुपए अब तक ले चुकी हैं, लेकिन जब वह कहता है कि उसके खिलाफ वह केस करेगा तो खुद उसे धमकी दी जाती है कि वह उसके खिलाफ FIR कर देगी। वह जेल चला जाएगा। ऐसे में उसके सामने सिर्फ मौत का रास्ता बचा है। वीडियो में उसने युवती समेत अन्य जिन तीन लोगों के नाम लिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले के युवती समेत तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।