लखनऊ: UP की राजधानी लखनऊ में 10 साल तक साथ रहने वाली लिव इन पार्टनर की हत्या करने के मामले में हैरान करने वाले खुलासा हुआ है। आरोपी अधिवक्ता गिरिजा शंकर पाल ने अपनी लिव इन पार्टनर प्रॉपर्टी डीलर गीता शर्मा पर पहले सामने से एसयूवी से टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी बैक करके कुचला था। हत्या के बाद आरोपी रायबरेली के एक होटल जाकर छिप गया था।
पीजीआई पुलिस ने आरोपी को अब जेल भेज दिया। पूछताछ मे कई अहम् खुलासे हुए। वह गीता को मारने की प्लानिंग 2 माह से कर रहा था। अलग अलग तरीके से उसकी जान लेने की कोशिश हुई मगर गीता मौत को छुती हुई निकली। दोनों बार गीता को अहसास नहीं हुआ की जिस पर वह 10 बरस से विश्वास कर रही है वही लिव इन पार्टनर उसकी जान का दुश्मन है। यही विश्वास उसकी धड़कने तोड़ ले गया।