सीतापुर: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति मासूम बच्चे को बाइक पर बैठा कर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस पर बहस छिड़ गई है। वीडियो में दिख रही बाइक का नंबर सीतापुर का है। युवक बाइक को काफी तेज चल रहा है, इसके अवाला वह बाइक पर खड़े होने की कोशिस भी करता विडियो में दिख रहा है। इस दौरान सड़क पर मवेशी भी नजर आ रहे थे।
यहां देखें वीडियो
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और लोग सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति को सख्त सज़ा देने की मांग कर रहे है। लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति न केवल अपनी जान को खतरे में डाल रहा था बल्कि बच्चे की जान से भी खेल रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा, कितना पागलपन भरा है लोगों में। एक और यूजर ने कमेंट किया, अरेस्ट करो।