4 फरवरी को आकाशवाणी के न्यूज रीडर रहे एस. वेंकटरमण का निधन हो गया। वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 15 अगस्त, 1947 को भारत के स्वतंत्रता की ऐतिहासिक खबर को तमिल में दिल्ली से प्रसारित कर देश की जनता को सुनाई थी। उन्होंने इस खबर समाचार रेडियो सीलोन पर सुबह 5:45 बजे प्रसारित किया था। लंबी बीमारी के चलते 102 वर्ष की उम्र में चेन्नई में वेंकटरमण का निधन हुआ।
वेंकटरमण को स्वतंत्रता की सबसे पहले खबर देने पर, 1997 में आकाशवाणी द्वारा विशेष सम्मान दिया गया था। आकाशवाणी में वेंकटरमण ने लगातार 64 साल तक काम किया। शुरुआत में वे एक स्क्रीनप्ले राइटर थे, लेकिन बाद में वे नई दिल्ली में तमिल समाचार विभाग से जुड़े और आकाशवाणी के समाचार अनुभाग का हिस्सा बने।