Chandrayaan 3 Landing: भारत के लिए 23 अगस्त काफी ऐतिहासिक है, क्योंकि चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की है। इस मौके पर देशभर में उत्साह नजर आ रहा है और लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
देशभर में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की कामयाबी के जश्न का माहौल है। पूरे देश और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की टीम को बीते चार साल से इस गौरवान्वित पल का ही इंतजार था। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुप पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। इसके पीछे इसरो टीम की कड़ी मेहनत और प्रतिज्ञा है, जिन्होंने अपनी जिंदगी के चार साल चांद पर तिरंगा फहराने में लगा दिए। उनकी जिंदगी के हर क्षण में मून मिशन रहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ के नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन कामयाब हुआ।
जाने Chandrayaan 3 की सफलता पर क्या बोले ISRO अध्यक्ष
इस मिशन की सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि मैं सभी भारतीयों और उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारे लिए प्रार्थना की। मैं किरण कुमार सर, श्री कमलाधर, कोटेश्वर राव को धन्यवाद देना चाहता हूं, वे बहुत मदद कर रहे हैं और टीम का भी हिस्सा हैं। हमें टीम के सभी साथियों से विश्वास मिला। यह कार्य या पीढ़ी नेतृत्व और इसरो वैज्ञानिक हैं। चांद्रयान 3 (Chandrayaan 3) के साथ खूब संचार हो रहा है।