Chandrayaan-3 : केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) ने बुधवार को चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के प्रयास से पहले इसरो टीम को शुभकामनाएं दीं हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान-3 मिशन सफल हो।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि “भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है। हम सभी उस क्षण का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान -3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) सफल होगा। यह भारत को दुनिया के उन कुछ 3- 4 देशों में शामिल कर देगा जो अंतरिक्ष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है……”