मथुरा : राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत राया-बलदेव मार्ग पर सुबह बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर इलाकाई पुलिस मोके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने बताया कि राया के नगला बिजई निवासी तेजवीर सिंह (21) पुत्र राकेश सुबह घर से बाइक पर डीएपी खाद लेने के लिए राया खाद वितरण सोसाइटी गया था। खाद वितरण केंद्र पर कर्मचारियों ने उसे खेत की खतौनी के कागजात की फोटो स्टेट कराने के लिए बोला। खतौनी की फोटो स्टेट कराने के लिए वह राया-बलदेव मार्ग से जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर इलाकाई पुलिस मोके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।