हरदोई में वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति पर जिला संगोष्ठी का आयोजन

Saeed Ahmed
1 Min Read
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

हरदोई: आज जनपद हरदोई में नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान वीरांगना, पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित “जिला संगोष्ठी” को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी। रानी अहिल्याबाई जी द्वारा राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान हेतु किये गए ऐतिहासिक कार्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, माननीय विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा, माननीय विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह, माननीय विधायक आशीष सिंह आशु, विधायक अलका अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी /चेयरमैन न.पं.गोपामऊ हाजी वलीमोहम्मद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी-गण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment