Jaunpur News: भारतीय सेना के हालिया आपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में महिला अधिकारियों को कमान सौंपे जाने पर बीजेपी महिला मोर्चा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा की स्थानीय इकाई ने किया, जहां कार्यकर्ताओं ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के साहसिक नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे भारतीय नारीशक्ति के लिए गर्व का क्षण बताया।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय भारत में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “देश की बेटियां अब सिर्फ कंधे से कंधा मिलाकर नहीं, बल्कि मोर्चे की अगुवाई भी कर रही हैं — ये हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।”
इस अवसर पर तिरंगा लहराया गया और ‘भारतीय सेना ‘, ‘प्रधानमंत्री को धन्यवाद’, ‘नारी शक्ति को सलाम’ जैसे नारों के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा।