Hardoi News: समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व उप राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली ने डॉक्टर कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम, तमिलनाडु में जन्मे डॉक्टर कलाम ने अपने ज्ञान और कर्म से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर कलाम को पूरा देश मिसाइल मैन के नाम से जानता है।
और उन्होंने विज्ञान तथा तकनीक के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संयुक्त मोर्चा शिक्षक संघ के सह संयोजक राजवीर सिंह ने डॉक्टर कलाम के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) जैसी प्रमुख संस्थानों में कार्य किया उन्होंने भारत के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को मजबूत आधार प्रदान किया।
राजवीर ने बताया डॉक्टर कलाम 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति बने और जीवन भर युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। इस हफ्तार पर अजय सिंह पाल, योगराज हंस और राजीव यादव, सईद अहमद सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर कलाम के आदर्शों पर चलने और उनके सशक्त भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।