अहिरोरी/हरदोई: अनमोल गुरुकुलम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ का आयोजन अहिरोरी ब्लाक के काईमऊ स्थित श्री ब्रह्मदेव स्थान की पवित्र भूमि पर हो रहा है। बताते चलें कि 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारम्भ कथा ब्यास श्री अनमोल कृष्ण शास्त्री ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण की व्याख्या करते हुए कहा श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से एक ही जन्म नहीं, बल्कि हमारे कई जन्मों के पापों का संहार हो जाता है। साथ ही जीव-जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से एक ही जन्म नहीं, बल्कि हमारे कई जन्मों के पापों का संहार हो जाता है। कहा हमारा शरीर एक मन्दिर के समान है। जिसमें आत्मा रूपी भगवान का निवास है।
यदि हम चाहें तो पूरे दिन भगवान की विभिन्न प्रकार से पूजा और सेवा कर सकते हैं। क्योंकि अंत में यह शरीर छोड़कर आत्मा परमात्मा के चरणों में लीन हो जाती है अतः हमें इस शरीर से हमेशा सत्कर्म करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा काईमऊ की पवित्र भूमि पर महायज्ञ का संकल्प लिया गया था जो अब पूरा हो रहा है। यज्ञ करने कराने और दर्शन करने वाले सभी लोगों के लिए पुण्य फलदाई होगा।
कथा पश्चात् मथुरा से आए विख्यात रासाचार्य डाक्टर देवकी नंदन महाराज ने रात 8 से 12 बजे तक कंश द्वारा बहन देवकी का विवाह एवं कारागार बंधन का सजीव चित्रण करते हुए कृष्ण जन्मोत्सव आदि लीलाये कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर दिया। इस दौरान सैकडों महिला पुरुष दर्शक थिरकने पर मजबूर हो गए। वही यज्ञ कुंडों पर विराजमान अनुभवी आचार्यों द्वारा यजमानों के पूजा पाठ संपन्न को आहुतियां दी गई। जिससे सम्पूर्ण आसमान राम मय हो लिया।
इस मौके पर आचार्य करुणा शंकर त्रिवेदी अचार्य पंडित भगवन कृष्ण शास्त्री, हर्ष वर्धन सिंह, शिव कुमार तिवारी, राज कुमार तिवारी, चन्द्र कुमार तिवारी, रवींद्र कुमार तिवारी, पिंटू तिवारी, हरी प्रकाश तिवारी, इंजीनियर सिद्धांत तिवारी, निर्भय सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, गौरव पांडे, विमलेश द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, ब्रजेश तिवारी, राजेंद्र तिवारी उर्फ पप्पू, आदर्श द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, अनुज तिवारी, अखिलेश द्विवेदी, रजनीश तिवारी, अंकित तिवारी, प्रसांत त्रिपाठी, शिवम तिवारी, सूरज तिवारी, सत्यम कुमार, मुन्ना त्रिपाठी सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।