पिहानी/हरदोई: गोपामऊ चुंगी से गोपामऊ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सीताराम अर्कवंशी उम्र लगभग 80 की मौके दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सुभासपा जिला उपाध्यक्ष उमाकांत अर्कवंशी के सगे मामा थे। मृतक कोतवाली पिहानी के सलेमपुर गांव का रहने वाला था।
कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ, पुलिस कर्मी मोहित कुमार, नितिन तोमर ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की आजीविका साधन मजदूरी था। वहीं मृतक के तीन पुत्र मोरध्वज सिंह सोनपाल सिंह, महिपाल सिंह हैं। मृतक की पत्नी रामबेटी का रो कर बुरा हाल है। उनके सामने आमदनी का कोई श्रोत नहीं है।
सुभासपा जिलाध्यक्ष धर्मसिंह अर्कवंशी जिला महासचिव अलीम खान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, एवम परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट- सईद अहमद