शाहाबाद/हरदोई: शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने ग्राम पंचायत सिमौर में जनता से रूबरू होकर सीधे संवाद किया और कुशल क्षेम पूछने के बाद उनकी समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण किया।
इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेश और केंद्र सरकार की तमाम उपलब्धियां भी गिनाई। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत सिमौर पहुंची यहां पर उन्होंने जनता से सीधे संवाद किया। महिलाओं से गले मिलकर उनका हाल-चाल लिया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनका लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा सरकार की जनहित कारी योजनाओं के बारे में लोगों को समझाएं और उनका लाभ उठाने के लिए अपील करें । उन्होंने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सभी लोगों को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य कर रही है। बिना भेदभाव के विकास के कार्य किए जा रहे हैं। पहले की सरकारों में जाति और धर्म के आधार पर विकास कार्य किए जाते थे लेकिन भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के आधार पर काम कर रही है।
राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक किया एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। ततपश्चात प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेयी, एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर, बीडीओ, अधिसाशी अभियंता विद्युत, अन्य अधिकारीगण, ग्राम प्रधान कमल देवी, पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- राम प्रकाश राठौर