हरदोई: एक बार फिर से दिव्यांग ने न्याय की आस में जमीन पर काबिज भू-माफियाओं से जमीन को कब्जामुक्त कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से आईजीआरएस के माध्यम से फरियाद लगाई है।
बता दें कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नीर निवासी दिव्यांग विनोद कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय हरपाल सिंह ने शासन प्रशासन को दर्जनों शिकायती पत्र दिए, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई न हो सकी। जिसके चलते एक बार फिर से दिव्यांग विनोद ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से न्याय की फरियाद लगाई है।
उसने बताया कि हमारी जमीन खेवट संख्या (1/1) एक बटा एक गाटा संख्या (149) एक सौ वनचास क स्थित कोतवाली शहर रेलवेगंज पुलिस चौकी ग्राम सैयापुरवा महोलिया अंदर नगर पालिका परगना गोपामऊ हरदोई जमींदार के नाम दर्ज है। विपक्षी भू-माफिया अतुल, अरविंद, हरीराम निवासी सैयापुरवा मजरा धियर महोलिया का उस जमीन से कोई भी वास्ता नहीं है। लेकिन उक्त लोग जबरदस्ती दिखाते हुए जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके नवनिर्माण कार्य करा रहे हैं।
हालांकि प्रशासन ने कार्य को रुकवा दिया है। लेकिन उक्त लोग पुनः प्रशासन व राजनैतिक संरक्षण के चलते कब्जेदारी करने पर आतुर है। दिव्यांग ने शासन प्रशासन से मांग की आगे निर्माण कार्य न हो पाए जमीन को कब्जा मुक्त करवाया जाए। अन्यथा के स्थिति में कोई अन्य कदम उठाने पर विवश होंगे। जिसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा।
उपरोक्त मामले पर एसडीएम सदर, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक का कहना है मामला संज्ञान में है राजस्व टीम मौके पर जाकर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाया दिया है। खेवट में यह विनोद कुमार सिंह लोंग जमींदार दर्ज हैं। सिविल न्यायालय में दोनों पक्ष अपनी फरियाद लगाए।
रिपोर्ट – आलोक तिवारी