Hardoi: एडीएम ने पुष्प अर्पित कर पंडित जी को किया नमन

100 News Desk
1 Min Read

हरदोई: उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 136 वीं जयन्ती पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने पन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, नाजिर मो0 रईस खान, सुनील शर्मा तथा कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों आदि ने भी पन्त जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी एक महान स्वतंत्रता सग्राम सेनानी, उ0प्र0 के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत सरकार में गृह मंत्री के रूप में देश की छवि उभारने में एक कुशल प्रशासक के रूप में काम किया और सभी को सम्मान दिया।

और उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया। उत्तरप्रदेश के विकास की आधारशिला भी रखी थी। इस मौके पर एडीएम ने कहा कि हम सभी को आम जनमानस के सभी काम बिना भेदभाव के ससमय पर पूरा करना चाहिए

- Advertisement -

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment