हरदोई: शाहाबाद में पार्टी के एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना और कहा कि यह गठबंधन जनता के हित के लिए नहीं पारिवार के हित के लिए बना है। जिसमें सभी अपना स्वार्थ देख रहे है, इसीलिए उनमें बात नहीं बन पा रही है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को प्रदेश का बड़ा नेता और बीजेपी गठबंधन का हिस्सा बताया है।
हरदोई के शाहाबाद पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही भाजपा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत का सिर ऊंचा किया है।
हरदोई पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष |
आज भारत की विश्व में एक पहचान बन चुकी है। उन्होंने इंडिया के घटक दलों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वह बेमेल गठबंधन है, इसमें शामिल घटक दल एक दूसरे को पसंद नहीं कर रहे हैं। यह गठबंधन जनता के लिए नहीं है यह उनका पारिवारिक गठबंधन है। इस गठबंधन से जनता का कोई भला नहीं होने वाला है।
ओमप्रकाश राजभर पर किए गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर बड़े नेता हैं और विधायक हैं वह भाजपा गठबंधन के साथ हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री तथा शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी |
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रेमावती पीके वर्मा, कमलेश मिश्रा, त्रिपुरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अंबेडकर पार्क में स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, बैंक, कृषि एवं पशु विभाग की ओर से लगाई प्रदर्शनी को देखा और स्टाल पर मौजूद हस्त निर्मित कुछ चीजों के बारे में जानकारी भी ली। फिलहाल इन सब कार्यक्रमों के जरिए सभी पार्टियां 2024 चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछाने लगी है।