Hardoi News: बिलग्राम नगर के मुख्य चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज आक्रोश दिखाते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला जलाकर विरोध जताया। ABVP पदाधिकारियों ने बिलग्राम के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर के मुख्य चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति पर तानाशाही रवैया अपनाने और मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारे लगाए।
जिला संयोजक चक्रपाणि दीक्षित ने कहा कि गोरखपुर के वीसी के अनैतिक कार्यों के खिलाफ हम लोगों ने बिलग्राम इकाई के साथ मिलकर पुतला फूंका है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने फीस बढ़ाकर छात्रों के पैसे का घोटाला करने का प्रयास किया है। हमारी मांग है कि उन्हें तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह लोग रहे मौजूद
इस दौरान जिला संगठन मंत्री श्याम जी, जिला संगठन मंत्री अभिषेक, जिला संयोजक चक्रपाणि दीक्षित, जिला सह संयोजक सूरत सिंह सिकरवार, बिलग्राम तहसील संयोजक सार्थक मिश्रा, तहसील सहसंयोजक आयुष मिश्रा, सह संयोजक सुमित पाल, विभाग संयोजक ओमवीर सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुशवाहा, नगर मंत्री अरुण राठौर, सुमित राठौर श्याम राठौर, यश राठौर, अमर राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।