लखनऊ: लखनऊ में मोहनलालगंज से सांसद व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर कल देर रात एक युवक की सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है, जो सांसद पुत्र का मित्र बताया जा रहा है। मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक के परिजनों द्वारा थाना ठाकुरगंज मे तहरीर दे दी गई है। अब देखना है पुलिस इस हत्या की गुथी को कैसे सुलझाती है।
लखनऊ के दुबग्गा मे बेगरिया मोहल्ले मे रहने बाले भाजपा के मोहनलालगंज से सांसद व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर कल देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल कल देर रात सांसद के आवास पर पार्टी चली। और फिर ऐसा क्या हुआ उस पार्टी मे जो युवक की मौत का कारण बनी। पुलिस के अनुसार, जुए में हार-जीत को लेकर झगड़ा हुआ था। विनय श्रीवास्तव जुए में अंकित से करीब 12 हजार रुपए हार गया था। जीत के बाद अंकित ने जुआ खेलने से मना कर दिया।
इसी बात को लेकर नशे में उनके बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद विनय ने बेड के नीचे से पिस्टल निकाल ली। इसके बाद दोनों के बीच छीना-झपटी होने लगी। इसी दौरान गोली चलने से विनय की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित, अजय और शमीम बाबा के रूप में हुई है।
वही दूसरी ओर सांसद, मंत्री कौशल किशोर अपने पुत्र के बचाव मे बोले कि उनका पुत्र इस हत्याकांड मे शामिल नहीं है। क्युकी वो वहाँ मौजूद ही नहीं था। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे DCP राहुल राज ने बताया कि रात में मंत्री के बेटे के घर पर 6 लोग आए थे। देर रात तक खाना-पीना चला। उसके बाद घटना हुई। शव को कब्जे में लिया गया है। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। एक पिस्टल भी मिली है। पिस्टल मंत्री के बेटे विकास की बताई जा रही है। हत्या किसने की और क्यों की? क्या हुआ था? इसका पता लगाया जा रहा है।