UP ANM Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 5272 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (सामान्य चयन) की 4892 और विशेष चयन की 380 वैकेंसी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट पर जाकर 27 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन 28 अक्टूबर को शुरू होगा। एएनएम भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
एएनएम भर्ती 2024 के लिए योग्यता
12वीं पास करने के बाद उम्मीदवारों को डेढ़ साल/दो साल का सहायक नर्सेज एंड मिडवाइफरी (ANM) कोर्स (प्रसूति से संबंधित छह महीने की ट्रेनिंग सहित) पूरा किया होना चाहिए। इसके अलावा यूपी के नर्सिंग एंड मिडवाइफरी काउंसलिंग, लखनऊ में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवारों को UPSSSC PET 2023 का स्कोर कार्ड भी होना जरूरी है।
UP ANM Bharti 2024 : चयन प्रक्रिया
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को UPSSSC PET 2023 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।