टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से देश भर में शोक की लहर है। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है. रतन टाटा एक दूरदर्शी कारोबारी नेता थे, एक दयालु आत्मा और साधारण इंसान थे।
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि वह रतन टाटा की अनुपस्थिति स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की खबर सामने आई थी। उन्हें ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ट्रांसफर कर दिया गया था, जहां उनका निधन हो गया।