UP News:- इंडिया पाकिस्तान वार के बीच लखनऊ की मस्जिद से आज जुम्मे के दिन एकता और देशभक्ति का बड़ा संदेश सामने आया। जुम्मे की नमाज़ के दौरान इमाम और नमाज़ियों ने मुल्क की सलामती और सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों की हिफाजत के लिए खास दुआएं मांगी।
साथ ही, चल रहे आपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता के लिए भी प्रार्थनाएं की गईं। नमाज़ के बाद मस्जिद परिसर में “जय हिन्द” के नारों के साथ तिरंगा लहराया गया, जिससे यह साफ संदेश गया कि जब देश की बात आती है, तो हर मजहब एक साथ खड़ा होता है। इस मौके पर लोगों ने देश के लिए एकजुटता और समर्थन का जज़्बा दिखाया।
वहीं उन्नाव में जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद में शहर काजी निसार अहमद मिस्बाही ने देश की सलामती और अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। भारत-पाक तनाव के बढ़ते हालात के मद्देनज़र नमाजियों ने देश की हिफाजत के लिए विशेष दुआ की।
शहरकाजी निसार अहमद मिस्बाही ने इस मौके पर कहा कि उन्नाव के मुसलमान हर परिस्थिति में हिंदुस्तान की सेना के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ी तो देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। नमाज के बाद मौजूद लोगों ने एकजुट होकर देश की अखंडता और शांति के लिए दुआ की। इस अवसर पर मस्जिद परिसर में भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया गया।