लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर लखनऊ पहुंचकर सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जगदीश गांधी का लम्बी बीमारी के बाद 22 जनवरी 2024 को निधन हो गया था।
![]() |
अखिलेश यादव ने सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |
स्वर्गीय जगदीश गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि जगदीश गांधी का व्यक्तित्व बेहद सरल था। साधारण तरीके से लोगों के बीच रहते थे। समाज की सेवा की। लोगों की मदद की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया। उनके निधन से समाज को बड़ी क्षति हुई है।
अखिलेश यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने भी स्वर्गीय जगदीश गांधी को श्रद्धांजलि दी।
रिपोर्ट- सईद अहमद