कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा पत्र, सुधार नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लेंगे

100 News Desk
3 Min Read
मल्लिकार्जुन खरगे

रांची। हजारीबाग के एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करते हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष के निर्णय को बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों का उल्लंघन करके एक ऐसे नेता को पद दिया गया है। जिसने आवेदन भी नहीं किया था। निर्णय न बदलने पर कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की चेतावनी दी है जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर होगी।

1. सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की धमकी दी है।

2. जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर नियमों के उल्लंघन का आरोप

- Advertisement -

3. निर्णय न बदलने पर आत्मदाह की चेतावनी

हजारीबाग के एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करते हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष को लेकर लिए गए निर्णय को बदलने का आग्रह किया है। और ऐसा नहीं होने की स्थिति में आत्मदाह करने तक की बात कही है।

पत्र में उन्होंने लिखा है। कि जिला अध्यक्ष को लेकर जो नियम बनाए गए थे। हजारीबाग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उसे तोड़ दिया है। जिला अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर आक्रोशित लोग विवश होकर करेंगे आत्मदाह।

नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा से आकर एक नेता सांसद का चुनाव भी लड़े, और विधायक का भी। इसके बाद जिलाध्यक्ष के लिए शुरू हुई कार्रवाई में भी इन्हें ही बिना आवेदन किए जिला अध्यक्ष बना दिया गया है।

नेताओं ने लिखा है कि उन्हें ऐसा निर्णय मंजूर नहीं है। हजारीबाग जिला में एआईसीसी पर्यवेक्षक सुदीप राय बर्मन और और प्रदेश के तीन पर्यवेक्षकों ने आकर एक सप्ताह का समय बिताया। और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए राहुल गांधी के द्वारा निर्धारित प्रक्रिया को अपनाया। सभी प्रखंड भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। और उसमें 18 लोगों ने फार्म भरकर आवेदन किया।

इन सभी का साक्षात्कार भी लिया गया। लेकिन परिणाम आया तो ऐसे व्यक्ति का नाम निकल गया जिसने आवेदन भी नहीं किया था।

उन्होंने लिखा है, कि अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा इस निर्णय को नहीं सुधारा गया, तो हम सभी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आत्मदाह करेंगे। इसकी सारी जवाबदेही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की होगी।

पत्र पर संजय कुमार तिवारी, साजिद अली खान, प्रकाश कुमार, दिलदार अंसारी, विनोद कुमार कुशवाहा, मिथिलेश दुबे, देव कुमार राज, महेश यादव आदि कांग्रेसियों के नाम दर्ज हैं।

आपको बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी में ऐसा ही कई राज्यों के जिलों में जिला अध्यक्ष थोपे गए हैं। जिन से न तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही संतुष्ट हैं। और ना ही उनका कोई प्रभाव बूथ कमेटियों से लेकर जिला स्तर की कमेटी पर है। और जनता में भी उनका कोई अस्तित्व ही है। अब ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व को विचार कर शीघ्र निर्णय लेना होगा।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment