बागपत: बागपत में खेकड़ा पाठशाला मार्ग पर पिछले काफी समय से जल भराव की समस्या चली आ रही है। जो राहगीरों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। आए दिन इसमें वहां चला गिरकर घायल हो रहे हैं। पानी निकासी की व्यवस्था न होने और रोड के क्षतिग्रस्त होने से बरसात के बाद इस रोड पर जल भराव हो गया। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने इसका कोई समाधान नहीं कराया। जिसके चलते यह मार्ग बदहाली झेल रहा है।
समाजसेवी सुभाष कश्यप ने अपनी पत्नी रूबी कश्यप के साथ आज लंबे समय से चली आ रही रोड की समस्या को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। वह अपनी पत्नी और स्थानीय लोगों के साथ रोड पर हुए जल भराव में पहुंचे और धान की रोपाई करनी शुरू कर दी। इस प्रदर्शन को देखते हुए लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप ने प्रधानमंत्री का मुखौटा भी हाथ में लिया हुआ था और बदहाली को दिखाते हुए प्रदर्शन किया। समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि यह मार्ग बदहाली झेल रहा है। इसमें धान की रोपाई की जा रही है। इसमें करीब 20 हजार का धान होगा जो देश की तरक्की में काम आएगा। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं होता।