Agra News: कोहरे के कारण ट्रेनें 10 घंटे लेट रहीं, यात्री परेशान

100 News Desk
1 Min Read

Agra News: कोहरे के कारण आगरा से गुजरने वाली 28 ट्रेनें अपने तय समय से लेट रहीं। इनमें से अधिकांश ट्रेनें 6 से 10 घंटे देरी से पहुंचीं। इसके चलते यात्री ठंड में प्लेटफार्म पर ठिठुरते रहे। आगरा से गुजरने वाली ट्रेनों में सबसे लेट सचखंड एक्सप्रेस रही। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय सुबह 9.43 बजे जोकि रात 8.35 बजे यहां पहुंची। ये ट्रेन गुरुवार को 10.52 घंटे लेट रही। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से पहुंची।

ट्रेन संख्या 12477 जामनगर-माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6.17 घंटे लेट रही। ट्रेन संख्या 12395 पटना-अजमेर एक्सप्रेस 5.42 घंटा देरी से चली। इन ट्रेनों अलावा मरुधर एक्सप्रेस 4.38 घंटा, उत्कल एक्सप्रेस 4.43 घंटा, अवध एक्सप्रेस 4.14 घंटा, साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4.11 घंटा, हजरत निजामुद्दीन-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.05 घंटा देर से चलीं। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment