हरदोई: आज 5 अक्टूबर 2023 को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक जिला कार्यालय मंगली पुरवा फाटक से आगे मिल कालोनी हरदोई पर संपन्न हुई।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मसिंह अर्कवंशी ने कहा कि एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस बैठक के माध्यम से बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर दिया गया है। जो कार्यकरता पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा पार्टी अनुशासन से चलती है अनुशासन हीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश सचिव मुख्य कमेटी एडवोकेट संजीव यादव, युवा मंच प्रदेश सचिव पुनीत अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष राकेश अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा विमलेश गौतम, गोपामऊ विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र अर्कवंशी, मल्लावां विधानसभा अध्यक्ष के के सिंह अर्कवंशी, सवाजपुर विधानसभा अध्यक्ष नवनीत वर्मा, किसान मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष गोपामऊ संजय शर्मा, पिहानी ब्लाक अध्यक्ष पंकज अर्कवंशी, हरियावा ब्लॉक अध्यक्ष योगेश अर्कवंशी, शाहाबाद महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष पूनम वर्मा, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।