MS Dhoni: आज पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के रांची फार्महाउस (Ranchi Farm House) का है, जहां उन्होंने एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
हवा में लहराते तिरंगे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के रांची स्थित घर पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महेन्द्र सिंह धोनी के रांची स्थित घर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहर रहा है।
MS Dhoni के रांची फार्महाउस का वीडियो वायरल…
सुबोध सिंह कुशवाह नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो क्लिप पोस्ट की गई है जिसमें MS Dhoni के फार्महाउस के ऊपर एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज लहराता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें………
Elvish Yadav बने Bigg Boss OTT 2 के Winner, कहा: सोशल मीडिया में काफ़ी ताकत है…