जोधपुर: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे के द्वारा मथुरा वृंदावन के बीच सफर करने वाले लोगों को कुछ दिन बाद दुनिया की सबसे बड़ी कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति दिखाई देगी।
श्री चित्रगुप्त की 51 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण श्री चित्रगुप्त शक्तिपीठ वृंदावन क्षेत्र में किया गया है। यह एशिया ही नहीं विश्व में भगवान श्री चित्रगुप्त की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। मूर्ति के नीचे चबूतरे का निर्माण किया गया है। इसके ऊपर मूर्ति को बनाया गया है। मूर्ति निर्माण में लगभग 50 लख रुपए का खर्च आया है ।
श्री चित्रगुप्त शक्तिपीठ राजस्थान प्रांत की प्रमुख रेनू श्रीवास्तव एवं मीडिया प्रभारी अरुण माथुर ने बताया कि इस मूर्ति का अनावरण उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलो द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को करेंगे। जिसमें विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि तथा संत महात्मा भी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त शक्तिपीठ ने जिस जगह मूर्ति का निर्माण कराया है। उसके आधार को चबूतरा के रूप में तैयार किया गया । मूर्ति के निर्माण में कंक्रीट और सीमेंट का उपयोग किया गया है। जो उसकी मजबूती को बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया की मूर्ति पर वेदर प्रूफ पेंट का प्रयोग कर उसमें रंग भी भरे गए हैं। जिससे धूप, बरसात और मौसम बदलने का कम असर होगा।
पीठाधीश्वर सच्चिदानंद पशुपतिनाथ महाराज के सानिध्य में तैयार की गई भगवान श्री चित्रगुप्त कि यह मूर्ति विश्व में सबसे ऊंची मूर्ति होगी, तथा मथुरा_वृंदावन यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर के यहां आने जाने वाले लोगों के लिए यह मूर्ति आकर्षण का केंद्र होगी। इसकी ऊंचाई 51 फिट होने के कारण यह काफी दूर से भी नजर आएगी। ऐसे में इस प्रतिमा के अनावरण के बाद क्षेत्र को नई पहचान भी मिलेगी।
चित्रगुप्त पीठ राजस्थान प्रांत की प्रमुख रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 27 अक्टूबर को श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन परिसर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। जिसमें विभिन्न राज्यों के काय स्थ समाज के लोग भी शामिल होंगे ।