नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 195 नामों का ऐलान किया है। पहली लिस्ट में यूपी के 51 नामों का ऐलान किया गया है। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अमेठी से केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति इरानी को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने फैजाबाद से लल्लू सिंह, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, चंदौली से महेंद्र नाथ पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया।
पार्टी ने मोदी सरकार 2.0 में उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री व भाजपा के 10 मंत्रियों सहित 47 मौजूदा सांसदों को फिर मैदान में उतारा है। पार्टी ने 2019 में हारी हुई 14 सीटों में से सात सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, इनमें से चार सीटों पर प्रत्याशी बदलते हुए नए चेहरों को मौका दिया है। नोेएडा से पार्टी ने महेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उन्नाव से साक्षी महाराज, मथुरा से हेमा मलिनी, मुज़फ्फरनगर संजीव बालियान को पार्टी की तरफ से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है।
फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, धौरहरा से रेखा वर्मा और लालगंज नीलम सोनकर अपने क्षेत्रों से तीसरी बार अपनी किस्मत आजमाएंगी। भाजपा ने संभल से परमेश्वर लाल सैनी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर और नगीना (अजा) से ओम कुमार, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय और जौनपुर से कृपाशंकर सिंह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के नये चेहरे हैं। श्रावस्ती से साकेत मिश्र को पार्टी ने मौका दिया है, जो श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र के पुत्र हैं।
यूपी के 51 उम्मीदवारों की लिस्ट –
- वाराणसी – नरेंद्र मोदी
- कैराना – प्रदीप कुमार
- मुज़फ्फरनगर – संजीव बालियान
- नगीना – ओम कुमार
- रामपुर – घनशयाम लोधी
- सम्भल – परमेश्वर सैनी
- अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
- नोएडा – डॉ महेश शर्मा
- बुलन्दशहर – भोला सिंह
- मथुरा – हेमा मालिनी
- आगरा- एसपी सिंह बघेल
- फतेहपुर – राजकुमार चहर
- एटा – राजवीर सिंह
- आंवला – धर्मेंद्र कश्यप
- शाहजहांपुर – अरुण सागर
- लखीमपुर – अजय मिश्रा टेनी
- धौरहरा – रेखा वर्मा
- सीतापुर – राजेश वर्मा
- हरदोई – जय प्रकाश रावत
- मिश्रिख – अशोक रावत
- उन्नाव – साक्षी महाराज
- मोहनलालगंज – कौशल किशोर
- लखनऊ – राजनाथ सिंह
- अमेठी – स्मृति ईरानी
- प्रतापगढ़ – संगम लाल गुप्ता
- फरूखाबाद – मुकेश राजपूत
- इटावा – राम शंकर कठेरिया
- कन्नौज – सुब्रत पाठक
- अकबर नगर – देवेंद्र भोले
- जालौन – भानु प्रताप सिंह वर्मा
- झांसी – अनुराग शर्मा
- हमीरपुर – पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
- बांदा – आरके सिंह पटेल
- फतेहपुर – निरंजन ज्योति
- बाराबंकी – उपेंद्र रावत
- अयोध्या – लल्लू सिंह
- अम्बेडकरनगर – रितेश पांडेय
- श्रावस्ती – साकेत मिश्रा
- गोंडा – कीर्तिवर्धन सिंह
- डुमरियागंज – जगदम्बिका पाल
- बस्ती – हरीश द्विवेदी
- संतकबीरनगर – प्रवीण निषाद
- महराजगंज – पंकज चौधरी
- गोरखपुर – रवि किशन
- कुशीनगर – विजय दुबे
- बांसगांव – कमलेश पासवान
- लालगंज – नीलम सोनकर
- आज़मगढ़ – दिनेश लाल यादव निरहुआ
- सलेमपुर – रविन्द्र कुशवाहा
- जौनपुर – कृपा शंकर सिंह
- चंदौली – महेंद्र पांडेय
This is an amazing page. The outstanding information reveals the owner’s accountability. I’m in awe and eagerly await more amazing postings like this one.