नई दिल्ली। प्राचीन काल से भारत कृषि प्रधान देश माना जाता रहा है। हमारे देश में किसानों को अन्नदाता का दर्जा प्राप्त है। अनुमानित, भारत के लगभग 60% लोग कृषि पर ही निर्भर हैं। इसीलिए इस देश के अन्नदाता को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष देशभर में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) के रूप में मनाया जाता है।
हमारे देश में आज के दिन यानी 23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 में हुआ था। चौधरी चरण सिंह को किसानों का हिमायती माना जाता है। उनके मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों के हितों के लिए कई काम किये गए और किसानों को सशक्त बनाने का काम किया गया।
Kisan Diwas की कब हुई थी शुरुआत
उन्हीं को सम्मान देने के लिए अब प्रतिवर्ष नेशनल फार्मर्स डे मनाया जाता है। हमारे देश में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2001 से की गयी। किसी भी दिन को मनाने के लिए उस दिन की थीम निर्धारित की जाती है। प्रतिवर्ष यह दिन अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है।
National Farmers Day 2023 की थीम
इस वर्ष की थीम है – राष्ट्रीय किसान दिवस 2023 की थीम “सतत खाद्य सुरक्षा और लचीलेपन के लिए स्मार्ट समाधान प्रदान करना” (Delivering Smart Solutions for Sustainable Food Security and Resilience) तय की गयी है।