Longest Solar Eclipse: साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) 8 अप्रैल को लगेगा। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के कुछ इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा, जो लगभग 4 मिनट 28 सैकेंड का होगा। इसके बाद सूर्य का कुछ भाग धीरे-धीरे नजर आने लगेगा। यह सूर्य ग्रहण काफी लंबा चलेगा, लेकिन क्या यह सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य ग्रहण रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है।
15 जून 743 ईसा पूर्व लगा था सबसे लंबा Surya Grahan
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, अब तक का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 15 जून 743 ईसा पूर्व लगा था। उस समय सूर्य ग्रहण की अवधि 7 मिनट 28 सेकंड थी, जो अफ्रीका में केन्या और सोमालिया के तट पर हिंद महासागर में लगा था। इस सूर्य ग्रहण को हजारों साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इतना लंबा सूर्य ग्रहण नहीं लगा है। हालांकि 150 सालों बाद जो सूर्य ग्रहण लगने वाला है वह इस सूर्य ग्रहण की सीमा के आसपास ही हो सकता है, ऐसा माना जा रहा है।
वैज्ञानिक गणना के अनुसार 16 जुलाई 2186 में सूर्य ग्रहण लगेगा, जो फ्रेंच गुयाना के तट से अटलांटिक महासागर को पार कर सकता है। जिसके परिणामस्वरूप ये सूर्य ग्रहण लगभग 7 मिनट 29 सेकंड का रह सकता है। डैन मैकग्लॉन जो एक्लिप्स 2024 के ग्रहण विशेषज्ञ हैं ने कहा है कि, ‘2186 के ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी के केंद्र के ऊपर रहेगी।’ चंद्रमा के पास होने की वजह से ये वास्तव में बड़ा होगा।
वहीं सूर्य अपेक्षाकृत दूर होने के कारण छोटा होगा। इन सभी चीजों के एकसाथ मिलने से 2186 में सबसे लंबा ग्रहण लगेगा। नासा के अनुसार, इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण पूरे उत्तर अमेरिका में नजर आएगा। इस तरह का सूर्य ग्रहण साल 2017 के बाद अमेरिका में पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।