लखनऊ: गोरखपुर के NHAI मैनेजर पर CBI ने रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया है। गुरुवार को सीबीआई ने दोनों को लखनऊ कोर्ट में पेश किया। दरअसल कुशीनगर के धनंजय राय ने NHAI मैनेजर वीरेंद्र सिंह पर पेट्रोल पंप की NOC के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। एक जुलाई को इसकी शिकायत CBI से की थी। इसके बाद वो रुपए लेकर गया, यहां रंगे हाथों पकड़ लिया। PC एक्ट-1988 के तहत दो कर्मचारियों को CBI ले गई।
धनंजय राय को तमकुहीराज, कुशीनगर में IOCL पेट्रोल पंप स्वीकृत हुआ था। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 3 जुलाई, 2023 को इसे मंजूरी दे दी। धनंजय राय ने बताया NHAI से मेरी जमीन की मंजूरी मिलने के बाद, मैंने दिसंबर में विभाग से NOC का अनुरोध किया। कागजी कार्रवाई के लिए फाइल NHAI के मैनेजर वीरेंद्र सिंह को भेजी गई, लेकिन इसकी स्वीकृति दिए जाने में विलंब किया जा रहा था। इसके बाद संपर्क करने पर मैनेजर की तरफ से 1.5 लाख रुपए घूस मांगी गई।