Breaking News: 7 मार्च से ग्रीन गैस लिमिटेड के सीएनजी के रेट कम होंगे। सीएनजी के रेट में करीब 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से आगरा, उन्नाव, लखनऊ में कमी की गई है। 94.75 रुपए किलो बिकने वाली सीएनजी अब 92.25 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी। ऐसे में कुल 2.50 रुपए की कमी करी गई है। लखनऊ में करीब 50 हजार से ज्यादा निजी और कमर्शल वाहन है जो सीएनजी के माध्यम से चलते हैं। यहां सीएनजी वाले पंप पर घंटों लाइन लगता है।
कंपनी ने रेट कम करने का फैसला इन शहरों के अलावा अयोध्या के लिए भी किया है। अयोध्या में रु 92.35 किलो सीएनजी मिलेगी यहां अभी तक रेट 94.85 किलो था। सुबह 6 बजे से घटे रेट के साथ सीएनजी की बिक्री शुरू हो गई है। इससे पहले रेट बढ़ते रहे हैं। उस समय लखनऊ, आगरा, अयोध्या और उन्नाव में रेट पर असर पड़ता था।