Hardoi: महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के तहत किया गया जागरूक

100 News Desk
1 Min Read

पाली/हरदोई: पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी के निर्देशों अनुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम में बुधवार को पाली पुलिस ने कस्बे के कई भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि के तहत मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई, जिससे समय रहते महिलाएं एवं बालिकायें उस जानकारी को अपनी आवश्यक्तानुसार उपयोग कर सकें।

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये जागरूक किया गया। महिला कांस्टेबल स्तुति मौर्या एवं प्रियंका उपाध्याय ने नगर के बाजार एवं मोहल्लों में जाकर महिला एवं बालिकाओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

महिला कांस्टेबल स्तुति मौर्या ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला सशक्तिकरण के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर 112,1090 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,चाइल्ड केयर लाइन 1098 ,महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में महिलाओं को विधिवत जानकारी दी।

- Advertisement -

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment