हरदोई में भैंस के आगे बीन बजाकर सफाई कर्मचारियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

100 News Desk
2 Min Read

हरदोई: जिले में सफाई कर्मचारियों का रविवार को अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है, यहां कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर 5 दिनों से लगातार धरना कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा एवं उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने भैंस के सामने बीन बजाकर प्रदर्शन किया।

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। जिसकी वजह से वो भैंस के सामने बीन बजाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं और प्रशासन को जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह शासन प्रशासन को गुमराह कर सफाई कर्मचारियों के साथ जातिवादी मानसिकता से उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। हम लोग उनके खिलाफ जांच के लिए 5 तारीख से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए आज हम लोग भैंस के आगे बीन बजा रहे हैं।

- Advertisement -

हम लोग अधिकारियों को लगातार जिला पंचायत राज अधिकारी के खिलाफ जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। धरना प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा एवं उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शामिल हैं। जिन्होंने आज अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया है। कर्मचारी नेताओं ने एक भैंस के आगे बीन बजाई है।

देखें वीडियो

Share This Article
Follow:
NewsDesk is our dedicated team of multimedia journalists at 100 News UP, delivering round-the-clock coverage of breaking news and events uttar pradesh. As your trusted news source, NewsDesk provides verified updates on politics, business, current affairs, and more.
Leave a Comment